Skip to content
  • Sunday, 8 March 2026
  • 5:04 am
  • Follow Us
Bhasma Aarti & Daily Puja at Mahakal Temple
  • Home
  • Durga Kavach in Hindi : दुर्गा कवच पढ़ने से होता है मन शांत
  • Free Janam Kundali
  • Live Darshan
  • Mahakal Temple Ujjain – Darshan, Aarti & Online Puja
    • Astrology
  • Newsletter
  • Photo & Video
  • Route & Travel Guide
  • काशी विश्वनाथ मंदिर : इतिहास, महत्व और आध्यात्मिक धरोहर
  • जानें आज का राशि फल
  • दुर्वासा ऋषि का आश्रम कहां पर है
  • महाकाल महालोक : 47 हेक्टेयर में फैला आध्यात्मिक वैभव और कला
  • माँ वैष्णो देवी: इतिहास, महिमा, दर्शन-विधि और आध्यात्मिक यात्रा
  • माँ शैलपुत्री – नवदुर्गा की प्रथम स्वरूप
  • Home
  • योग अनुसार जानें योग मुद्राओं को – Mahakal
  • Mahakal Bhasma Aarti – Timing, Process & Online Booking Guide
  • Mahakal 108 Names With Meaning Complete Ashtottara Shatanamavali
  • दुर्वासा ऋषि की कहानी
  • ॐ नमः शिवाय : अर्थ, महिमा, वैज्ञानिक दृष्टि, इतिहास, साधना, लाभ और संपूर्ण आध्यात्मिक विवेचन
  • मां वैष्णो देवी : श्रद्धा, शक्ति और भक्तिभाव का पवित्र धाम
  • Mahakal Bhasma Aarti – Timing, Process & Online Booking Guide
  • Mahakal 108 Names With Meaning Complete Ashtottara Shatanamavali
  • दुर्वासा ऋषि की कहानी
  • ॐ नमः शिवाय : अर्थ, महिमा, वैज्ञानिक दृष्टि, इतिहास, साधना, लाभ और संपूर्ण आध्यात्मिक विवेचन
  • मां वैष्णो देवी : श्रद्धा, शक्ति और भक्तिभाव का पवित्र धाम
  • Mahakal Bhasma Aarti – Timing, Process & Online Booking Guide
  • Mahakal 108 Names With Meaning Complete Ashtottara Shatanamavali
  • दुर्वासा ऋषि की कहानी
  • ॐ नमः शिवाय : अर्थ, महिमा, वैज्ञानिक दृष्टि, इतिहास, साधना, लाभ और संपूर्ण आध्यात्मिक विवेचन
  • मां वैष्णो देवी : श्रद्धा, शक्ति और भक्तिभाव का पवित्र धाम
Google News Follow
news

योग अनुसार जानें योग मुद्राओं को – Mahakal

vivek kumar Aug 15, 2025 0

योग अनुसार आसन और प्राणायाम की स्थिति को मुद्रा कहा जाता है। बंध, क्रिया और मुद्रा में आसन और प्राणायाम दोनों का ही कार्य होता है। योग में मुद्राओं को आसन और प्राणायाम से भी बढ़कर माना जाता है। आसन से शरीर की हडि्डयां लचीली और मजबूत होती है जबकि मुद्राओं से शारीरिक और मानसिक शक्तियों का विकास होता है। मुद्राओं का संबंध शरीर के खुद काम करने वाले अंगों और स्नायुओं से है।

मुद्राओं की संख्या को लेकर काफी मतभेद पाए जाते हैं। मुद्रा और दूसरे योगासनों के बारे में बताने वाला सबसे पुराना ग्रंथ ‘घेरण्ड संहिता’ है। हठयोग पर आधारित इस ग्रंथ को महर्षि घेरण्ड ने लिखा था। घेरंड में 25 और हठयोग प्रदीपिका में 10 मुद्राओं का उल्लेख मिलता है, लेकिन सभी योग के ग्रंथों की मुद्राओं को मिलाकर कुल 50 से 60 हस्त मुद्राएं हैं।

महामुद्रा महाबंधो महावेधश्च, खेचरी। उड्यान मूलबन्धश्च बंधो जालन्धरमिघ:।। करणी विपरीताख्या बज्रोली शक्ति चालनम्। इंदहि मुद्रादशंक जरामरण नाशनम्।।


अर्थात महामुद्रा, महाबंध, महावेध, खेचरी, उड्डीयान बंध, मूलबंध, जालंधर बंध, विपरीत करणी, बज्रोली और शक्ति चालन। उक्त 10 मुद्राओं को सही तरीके से अभ्यास करने से बुढ़ापा जल्दी नहीं आ सकता।> इसके अलावा अलग-अलग ग्रंथों के अनुसार अलग-अलग मुद्राएं और बंध होते हैं। योगमुद्रा को कुछ योगाचार्यों ने ‘मुद्रा’ के और कुछ ने ‘आसनों’ के समूह में रखा है। दो मुद्राओं को विशेष रूप से कुंडलिनी जागरण में उपयोगी माना गया है- सांभवी मुद्रा, खेचरी मुद्रा।

मुद्राओं के प्रकार:
मुख्यात: 6 आसन मुद्राएं मानी गई हैं- 1.व्रक्त मुद्रा, 2.अश्विनी मुद्रा, 3.महामुद्रा, 4.योग मुद्रा, 5.विपरीत करणी मुद्रा, 6.शोभवनी मुद्रा। जगतगुरु रामानंद स्वामी पंच मुद्राओं को भी राजयोग का साधन मानते हैं, ये है- 1.चाचरी, 2.खेचरी, 3.भोचरी, 4.अगोचरी, 5.उन्न्युनी मुद्रा।
इसी प्रकार मुख्यंत: दस हस्त मुद्राएं मानी गई हैं: उक्त के अलावा हस्त मुद्राओं में प्रमुख दस मुद्राओं का महत्व है जो निम्न है: -(1)ज्ञान मुद्रा, (2)पृथवि मुद्रा, (3)वरुण मुद्रा, (4)वायु मुद्रा, (5)शून्य मुद्रा, (6)सूर्य मुद्रा, (7)प्राण मुद्रा, (8)लिंग मुद्रा, (9)अपान मुद्रा, (10)अपान वायु मुद्रा।

मुद्राओं के लाभ :
कुंडलिनी या ऊर्जा स्रोत को जाग्रत करने के लिए मुद्राओं का अभ्यास सहायक सिद्ध होता है। कुछ मुद्राओं के अभ्यास से आरोग्य और दीर्घायु प्राप्त ‍की जा सकती है। इससे योगानुसार अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों की प्राप्ति संभव है। यह संपूर्ण योग का सार स्वरूप है।

क्या होती है हस्त मुद्राएं :
हाथों की 10 अंगुलियों से विशेष प्रकार की आकृतियां बनाना ही हस्त मुद्रा कही गई है। हाथों की सारी अंगुलियों में पांचों तत्व मौजूद होते हैं जैसे अंगूठे में अग्नि तत्व, तर्जनी अंगुली में वायु तत्व, मध्यमा अंगुली में आकाश तत्व, अनामिका अंगुली में पृथ्वी तत्व और कनिष्का अंगुली में जल तत्व। अंगुलियों के पांचों वर्ग से अलग-अलग विद्युत धारा बहती है। इसलिए मुद्रा विज्ञान में जब अंगुलियों का योगानुसार आपसी स्पर्श करते हैं, तब रुकी हुई या असंतुलित विद्युत बहकर शरीर की शक्ति को पुन: जाग देती है और हमारा शरीर निरोग होने लगता है। ये अद्भुत मुद्राएं करते ही यह अपना असर दिखाना शुरू कर देती हैं।

हस्त मुद्रा के लाभ :
मुद्रा संपूर्ण योग का सार स्वरूप है। इसके माध्यम से कुंडलिनी या ऊर्जा के स्रोत को जाग्रत किया जा सकता है। इससे अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों की प्राप्ति संभव है।

सामान्यत:
अलग-अलग मुद्राओं से अलग-अलग रोगों में लाभ मिलता है। मन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। शरीर में कहीं भी यदि ऊर्जा में अवरोध उत्पन्न हो रहा है तो मुद्राओं से वह दूर हो जाता है और शरीर हल्का हो जाता है। जिस हाथ से ये मुद्राएं बनाते हैं, शरीर के उल्टे हिस्से में उनका प्रभाव तुरंत ही नजर आना शुरू हो जाता है।

Source link

vivek kumar

Website: http://mahakaltemple.com

Related Story
news
Mahakal Bhasma Aarti – Timing, Process & Online Booking Guide
vivek kumar Nov 21, 2025
news
Mahakal 108 Names With Meaning Complete Ashtottara Shatanamavali
vivek kumar Nov 21, 2025
news
ॐ नमः शिवाय : अर्थ, महिमा, वैज्ञानिक दृष्टि, इतिहास, साधना, लाभ और संपूर्ण आध्यात्मिक विवेचन
vivek kumar Nov 14, 2025
news
मां वैष्णो देवी : श्रद्धा, शक्ति और भक्तिभाव का पवित्र धाम
vivek kumar Nov 14, 2025
news
“माँ विंध्यवासिनी देवी धाम: श्रद्धा, शक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम”
vivek kumar Nov 13, 2025
news
🌺 माँ कामाख्या देवी मंदिर — शक्ति, भक्ति और रहस्य का संगम
vivek kumar Nov 13, 2025
Krishna Janmashtami
news
Mark Your Calendars: Krishna Janmashtami 2025 Falls on [Specific Date]
vivek kumar Nov 4, 2025
news
Celebrating Krishna Janmashtami 2025: Date, Significance, and Festivities
vivek kumar Oct 29, 2025
करवा चौथ 2025
news Cultural Practices Festivals Festivals and Traditions
करवा चौथ 2025: रात 8 बजकर 13 मिनट पर निकलेगा चाँद
vivek kumar Oct 9, 2025
news
करवा चौथ 2025: व्रत कब है और कैसे करें?
vivek kumar Oct 9, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YOU MAY HAVE MISSED
news
Mahakal Bhasma Aarti – Timing, Process & Online Booking Guide
vivek kumar Nov 21, 2025
news
Mahakal 108 Names With Meaning Complete Ashtottara Shatanamavali
vivek kumar Nov 21, 2025
दुर्वासा ऋषि की कहानी
धर्म और आध्यात्मिकता
दुर्वासा ऋषि की कहानी
vivek kumar Nov 15, 2025
news
ॐ नमः शिवाय : अर्थ, महिमा, वैज्ञानिक दृष्टि, इतिहास, साधना, लाभ और संपूर्ण आध्यात्मिक विवेचन
vivek kumar Nov 14, 2025