Skip to content
  • Monday, 29 September 2025
  • 4:53 am
  • Follow Us
Bhasma Aarti & Daily Puja at Mahakal Temple
  • Home
  • Astrology
    • Free Janam Kundali
    • जानें आज का राशि फल
    • Route & Travel Guide
  • Home
  • माँ काली दुर्गा के सातवें रूप की महिमा को जाने
  • Navratri 4th Day : नवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्माण्डा की पूजा विधि, कथा और मंत्र
  • माँ ब्रह्मचारिणी : तपस्या और साधना का दिव्य स्वरूप
  • माँ चंद्रघंटा : शक्ति का दिव्य स्वरूप
  • नवरात्रि का तीसरा दिन: जानें माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि, व्रत कथा और मंत्र
  • नवरात्रि का दूसरा दिन – माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
Aaj ka panchang Bhajan Kaal Bhairav ​​Mantra

माँ काली दुर्गा के सातवें रूप की महिमा को जाने

Mahakal Apr 4, 2025 0

सप्तम दुर्गा: श्री कालरात्रि

माँ कालरात्रि

दुर्गा पूजा के सातवें दिन, भक्त माँ दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा करते हैं। माँ कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयानक और शक्तिशाली है, लेकिन उनका आशीर्वाद पाने से जीवन में हर संकट दूर हो जाता है और भक्तों को सुरक्षा और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

माँ कालरात्रि – दुर्गा के सातवें रूप की महिमा

दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। इनके शरीर का रंग घने अंधकार की भाँति काला है, बाल बिखरे हुए, गले में विद्युत की भाँति चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं जो ब्रह्माण्ड की तरह गोल हैं, जिनमें से बिजली की तरह चमकीली किरणें निकलती रहती हैं। इनकी नासिका से श्वास, निःश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालायें निकलती रहती हैं। इनका वाहन ‘गर्दभ’ (गधा) है। दाहिने ऊपर का हाथ वरद मुद्रा में सबको वरदान देती हैं, दाहिना नीचे वाला हाथ अभयमुद्रा में है। बायीं ओर के ऊपर वाले हाथ में लोहे का कांटा और निचले हाथ में खड्ग है। माँ का यह स्वरूप देखने में अत्यन्त भयानक है किन्तु सदैव शुभ फलदायक है। अतः भक्तों को इनसे भयभीत नहीं होना चाहिए। दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन सहस्त्रारचक्र में अवस्थित होता है। साधक के लिए सभी सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। इस चक्र में स्थित साधक का मन पूर्णत: माँ कालरात्रि के स्वरूप में अवस्थित रहता है, उनके साक्षात्कार से मिलने वाले पुण्य का वह अधिकारी होता है, उसकी समस्त विघ्न बाधाओं और पापों का नाश हो जाता है और उसे अक्षय पुण्य लोक की प्राप्ति होती है। भगवती कालरात्रि का ध्यान, कवच, स्तोत्र का जाप करने से ‘भानुचक्र’ जागृत होता है। इनकी कृपा से अग्नि भय, आकाश भय, भूत पिशाच स्मरण मात्र से ही भाग जाते हैं। कालरात्रि माता भक्तों को अभय प्रदान करती है।

मंत्र:

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
एक वेधी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।
वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा। वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी।।

ध्यान:

करालवंदना धोरां मुक्तकेशी चतुर्भुजाम्। कालरात्रिं करालिंका दिव्यां विद्युतमाला विभूषिताम॥ दिव्यं लौहवज्र खड्ग वामोघोर्ध्व कराम्बुजाम्। अभयं वरदां चैव दक्षिणोध्वाघः पार्णिकाम् मम॥ महामेघ प्रभां श्यामां तक्षा चैव गर्दभारूढ़ा। घोरदंश कारालास्यां पीनोन्नत पयोधराम्॥ सुख पप्रसन्न वदना स्मेरान्न सरोरूहाम्। एवं सचियन्तयेत् कालरात्रिं सर्वकाम् समृध्दिदाम्॥

स्तोत्र:

हीं कालरात्रि श्री कराली च क्लीं कल्याणी कलावती। कालमाता कलिदर्पध्नी कमदीश कुपान्विता॥ कामबीजजपान्दा कमबीजस्वरूपिणी। कुमतिघ्नी कुलीनर्तिनाशिनी कुल कामिनी॥ क्लीं हीं श्रीं मन्त्र्वर्णेन कालकण्टकघातिनी। कृपामयी कृपाधारा कृपापारा कृपागमा॥

कवच:

ऊँ क्लीं मे हृदयं पातु पादौ श्रीकालरात्रि। ललाटे सततं पातु तुष्टग्रह निवारिणी॥ रसनां पातु कौमारी, भैरवी चक्षुषोर्भम। कटौ पृष्ठे महेशानी, कर्णोशंकरभामिनी॥ वर्जितानी तु स्थानाभि यानि च कवचेन हि। तानि सर्वाणि मे देवीसततंपातु स्तम्भिनी॥


Hindu FestivalsMahakal Templeधार्मिक स्थलभारतीय संस्कृतिमहाकालेश्वर मंदिरहिंदू धर्म
Mahakal

Website:

Related Story
Aaj ka panchang aaj ka rashifal Baba Khatu Shyamji Bhagawat Bhajan
शुक्रवार को ऐसे मनाएं लक्ष्मी जी, दूर होंगी सारी आर्थिक परेशानियाँ
Mayank Sri Sep 12, 2025
Aaj ka panchang aaj ka rashifal Baba Khatu Shyamji Bhagawat Bhajan
गुरुवार को इन कामों से बचें, वरना रुक सकते हैं शुभ कार्य
Mayank Sri Sep 11, 2025
news Aaj ka panchang aaj ka rashifal
वास्तु शास्त्र के उपाय: घर में सुख-समृद्धि लाने के तरीके
Mayank Sri Sep 9, 2025
Aaj ka panchang aaj ka rashifal Panchang Vedic VedicAstrology
Auspicious Muhurat: Right Time to Begin Important Work
Mayank Sri Sep 5, 2025
aaj ka rashifal Aaj ka panchang Hinduism india Mangal Dosha married Panchang
कुंडली मिलान क्यों है जरूरी? विवाह के लिए ज्योतिषीय महत्व
Mayank Sri Sep 5, 2025
news Aaj ka panchang aaj ka rashifal
Dream Astrology: Meaning of Dreams in Vedic Astrology
Mayank Sri Sep 3, 2025
Zodiac Signs 2025
news Aaj ka panchang aaj ka rashifal Panchang Pray Mantras
Zodiac Signs 2025: Predictions for Career, Love, and Health
Mayank Sri Sep 3, 2025
राहु-केतु का जीवन पर असर
news Aaj ka panchang aaj ka rashifal
राहु-केतु का जीवन पर असर और शांति के उपाय
Mayank Sri Sep 3, 2025
राशि का शुभ रुद्राक्ष
news Aaj ka panchang aaj ka rashifal God Hinduism india Panchang Pray Mantras
आपकी राशि का शुभ रुद्राक्ष: फायदे और धारण करने के नियम
Mayank Sri Sep 2, 2025
news Aaj ka panchang aaj ka rashifal Hinduism india Panchang rituals Vedic VedicAstrology राशि फल राशिफल
जन्म कुंडली क्या है? महत्व और सही बनाने की विधि
Mayank Sri Sep 2, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YOU MAY HAVE MISSED
Navratri 4th Day : maa kushmanda
news
Navratri 4th Day : नवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्माण्डा की पूजा विधि, कथा और मंत्र
Mayank Sri Sep 25, 2025
news
माँ ब्रह्मचारिणी : तपस्या और साधना का दिव्य स्वरूप
Pinki Mishra Sep 24, 2025
news
माँ चंद्रघंटा : शक्ति का दिव्य स्वरूप
Pinki Mishra Sep 24, 2025
news
नवरात्रि का तीसरा दिन: जानें माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि, व्रत कथा और मंत्र
Mayank Sri Sep 23, 2025